Home » जीरो बटा सन्नाटा है 2022- 23 का बजट : राहुल गांधी

जीरो बटा सन्नाटा है 2022- 23 का बजट : राहुल गांधी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में साल 2022- 23 का बजट पेश किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वह एकदम मध्यवर्ग को कमर तोडऩे वाली है क्योंकि बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्यमवर्ग, गरीब, किसानों, युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए कुछ नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि इस बजट को मोदी सरकार का फिर यही माना जाएगा और जीरो बटा सन्नाटा बजट है 2022 23 का बजट।

बजट के दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की और बजट को जहां बीजेपी नेताओं ने समावेशी बताया वहीं कांग्रेस नेता एवं तमाम विपक्षी दलों ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि बजट में कॉर्पोरेट टैक्स घटाया गया है जो कि यह अमीरों का बजट है। भारत एक वेतनभोगी वर्ग एवं मध्य वर्ग महामारी वेतन में चौतरफा कटौती और कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में राहत की उम्मीद कर रहा था लेकिन वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से अपने प्रत्यक्ष कर से संबंधित कदमों से इन वर्गों को बहुत ही निराश किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वेतनभोगी वर्ग और मध्य वर्ग के साथ विश्वासघात किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं सरकार से सवाल करता हूं कि क्या सरकार ने क्रिप्टोकरेंसीज से होने वाली आय कर लगाकर क्रिप्टोकरंसी को बिना विधायक लाए ही वैध करार दिया है क्या।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More