Home » उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने 15 करोड़ रूपए से अधिक कार्याें का किया भूमिपूजन

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने 15 करोड़ रूपए से अधिक कार्याें का किया भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu
  • जीरमपाल से मुतोड़ी, जीरमपाल-डब्बारास से नीलावरम तक बनेगी पक्की सड़क
  • चिन्नापारा से जीरमपाल जाना होगा आसान, मलगेर नदी पर बनेगा पुल

रायपुर ।   उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले में ग्राम जीरमपाल से मुतोड़ी तक 108.74 लाख की लागत से बनने वाली 2 किमी लम्बी सड़क, जीरमपाल-डब्बारास से नीलावरम तक 436.36 लाख की लागत से बनने वाली 6.51 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने कोण्डरे से पदामीपारा तक 198.85 लाख की लागत से 3.25 किमी सड़क और पलीया तक 193.26 लाख की लागत से 4 किमी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। इस प्रकार कुल 937.21 लाख रूपए की लागत वाले नवीन सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। उद्योग मंत्री श्री लखमा ने 649.60 लाख रूपए की लागत से मलगेर नदी पर बनने वाले पुल निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासी हित और किसान के हित के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। आदिवासी अंचल में विकास कार्यों को गति देने के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। आदिवासियों को जगंल, जमीन का पट्टा मिलने से सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीणों के प्रति संवेदनशील है और उनकी मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी केन्द्रों की कमी के कारण किसानों को लंबी दूरी तय कर अपनी उपज बेचते थे, जिसमें उन्हें बड़ी मशक्कत उठानी पड़ती थी। पर आज जिले में ग्रामीणों की मांग पर नवीन केन्द्र के खुलने से उन्हें सहुलियत हुई है।
मंत्री श्री लखमा नेे चिन्नापारा और जीरमपाल को जोड़ने वाली मलगेर नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन की बधाई देते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए सड़क और नदी पर सुगम आवागमन के लिए पुल का होना सबसे महत्वपूर्ण है। 649.60 लाख की लागत से निर्माण होने वाले इस पुल से जीरमपाल सहित चिंगावरम, रामपुरम, गादीरास, मुरतोण्डा और निलावरम के लगभग 11 हजार 265 ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले के बहुत से ऐसे क्षेत्र जहाँ आवागमन के लिए कोई सुविधा नहीं थी, आज वहाँ पर पक्की सड़के बनने से लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More