Home » भिलाई ब्रेंकिंग:  कोरोना काल ने छीनी नौकरी… आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… मिला सुसाइड नोट… भैया भाभी द्वारा पैसो की मांग व परिवार से दूर करने का जिक्र… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई ब्रेंकिंग:  कोरोना काल ने छीनी नौकरी… आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… मिला सुसाइड नोट… भैया भाभी द्वारा पैसो की मांग व परिवार से दूर करने का जिक्र… जांच में जुटी पुलिस

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का मामला सामने आया है। कोरोना काल में नौकरी चली गई और घर खर्च चलाना मुश्किल हुआ तो पति पत्नी ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। यह दर्दनाक घटना पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 19 भाटापारा जंजगिरी का है। सूचना पर पहुंची पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुशील यादव और उसकी पत्नी सुनीता यादव जंजगिरी में किराए के मकान में रहते थे। रविवार शाम को लोगों ने उन्हें अंतिम बार देखा। आज सुबह काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला था तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सुनील यादव और अनीता यादव साड़ी का फंदे में लटके हुए हैं।

पड़ोंसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुरानी भिलाई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने फंदे से शवों को उतरवाया। फिलहाल दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक सुशील यादव के परिजन जंजगिरी में ही रहते हैं वहीं मृतका सुनिता यादव के परिजन खुर्सीपार में रहते हैं। पति पत्नी की एक साथ आत्महत्या के बाद दोनों परिवारों मातम पसरा हुआ है।

इधर थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक सुनील यादव आर्थिक तंगी से परेशान था। सुनील यादव भारतीय स्टेट बैंक में प्लेसमेंट के तहत काम कर रहा था। कोरोना संक्रमण के दौर में नौकरी छूटी तब से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ता गया। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि संभवत आर्थिक तंगी की वजह से ही पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस को जांच के दौरान घर से दो सुसाइड नोट मिले हैं।

सुसाइड नोट में भैया भाभी द्वारा पैसो की मांग व परिवार से दूर करने का जिक्र हैं। वहीं मां दूर होने के डर से नौकरी छूटने के बाद दूसरी नौकरी न करने का जिक्र है। यहीं नहीं एक सुसाइड नोट मृतका सुनीता यादव का लिखा हुआ है जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी हुई है। सुशील यादव ने अपने नोट में यह भी लिखा कि भैया भाभी के कारण ही उन्हें उनके पिता ने घर से निकाल दिया। इन्हीं सब कारणों से आत्महत्या करने की बात कही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More