Home » तीसरी लहर का हो रहा असर: पहली बार प्रदेश में 19 लोगों की हुई मौत… 4509 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान… दुर्ग में 4 लोगों की गई जान… इनमें से तीन ने नहीं ली थी वैक्सीन की एक भी डोज… पढ़े पूरी खबर

तीसरी लहर का हो रहा असर: पहली बार प्रदेश में 19 लोगों की हुई मौत… 4509 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान… दुर्ग में 4 लोगों की गई जान… इनमें से तीन ने नहीं ली थी वैक्सीन की एक भी डोज… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार को मौतों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को प्रदेश में 19 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। तीसरी इस लहर में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं आज प्रदेश में 4509 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज हुए 19 मौतों में राजधानी रायपुर व दुर्ग जिले में चार-चार लोगों की मौत हुई है। वहीं जांजगीर में 3 मरीजों की जान गई। इसके अलावा बस्तर, जसपुर, कोरिया, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा व राजनांदगांव में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 13746 तक पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 11 लाख 218 तक पहुंच गई है। सोमवार को प्रदेश में 5406 मरीज स्वस्थ हुए इसके साथ ही 10 लाख 55 हजार 398 मरीज प्रदेश भर में अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 30074 सकरी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सर्वाधिक केस एक बार फिर राजधानी रायपुर में देखे गए। रायपुर में 957 कोरोनावायरस सामने आए हैं।

दुर्ग में 4 लोगों की गई जान, इनमें से तीन ने नहीं ली थी वैक्सीन की एक भी डोज
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमण दर लगातार 20 से 30 फीसदी के बीच बना हुआ है। वहीं जिले में बढ़ रहे मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आज 26 फीसदी संक्रमण दर के साथ जिले में कुल 780 नए संक्रमित मरीज सामने आए। दुर्ग जिले में सर्वाधिक चिंता मौतों की वजह से बढ़ रही है। बीते 3 दिनों में 10 मरीजों की जान चली गई। सोमवार को जिले में कुल 4 लोगों की मौत हुई। इनमें से तीन लोगों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। इससे पहले रविवार को दो व शनिवार को 4 मरीजों की मौत हुई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More