मस्कट । भारत को एशियाई खेलों के चैंपियन जापान के हाथों एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को पूल ए के मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 9-0 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में उसकी जापान के खिलाफ एक न चली। जापान ने पहले क्वार्टर और तीसरे क्वार्टर में गोल दागे। जापान की कप्तान यूएई नगयी ने दूसरे ही मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। सकी तनाका ने 42वें मिनट में जापान का दूसरा गोल दागा। जापान के दोनों गोल मैदानी रहे।
००