Home » मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं: मीरा चोपड़ा

मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं: मीरा चोपड़ा

by Bhupendra Sahu

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों माँ बनी हैं और वह जबसे मां बनी हैं तब से उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ। आपको बता दें कि नन्हे मेहमान के आगमन से निक और प्रियंका के परिवारवाले काफी खुश हैं। मिली जानकारी के तहत प्रियंका के घर बेटी हुई है। वैसे अदाकारा की मां बनने की खबर पर उनकी कजिन मीरा चोपड़ा ने भी हाल ही में प्रतिक्रिया दी है। मीरा ने कहा कि प्रियंका हमेशा से बच्चे चाहती थीं। उन्होंने बातचीत में कहा- प्रियंका हमेशा से बहुत सारे बच्चे चाहती थी। मैं प्रियंका की जिंदगी के नए चैप्टर को लेकर काफी खुश हूं। वो अपनी बेटी की सुपर मॉम बनने वाली हैं। प्रियंका ने अपनी जिंदगी के हर हिस्से में बेहतरीन किया है। मां बनना उनके पावरफुल व्यक्तित्व का एक्सटेंशन है। हम सभी को प्रियंका पर काफी गर्व है।

आपको बता दें कि प्रियंका के बच्चे के जेंडर पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था लेकिन इसे उनकी कजिन मीरा चोपड़ा ने खत्म कर दिया है। जी दरअसल अपने बयान में मीरा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी हुई है। ऐसा होने से यह तो साफ है एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। जो यकीनन ही अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत होगी।
सामने आने वाली खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया है। जी हाँ और यह प्री-मैच्योर बेबी है जो डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले दुनिया में आई है। अब इस समय प्रियंका की बेटी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में है। आपको बता दें कि अभी प्रियंका चोपड़ा को घर पर अपनी बेटी के स्वागत का इंतजार करना होगा क्योंकि हेल्दी नहीं होने तक प्रियंका अपनी बेटी को घर लेकर नहीं जा सकती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More