Home » भारत की विंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के आयोजन स्थल में बदलाव

भारत की विंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के आयोजन स्थल में बदलाव

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को भारतीय टीम की वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए आयोजन स्थलों में बदलाव की घोषणा की। मेहमान वेस्ट इंडीज इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा। बीसीसीआई की ओर से शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तीन वनडे अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीन टी-20 मैचों का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मूल रूप से घोषित की गई सीरीज को अब छह के बजाय दो स्थानों तक सीमित करने का निर्णय टीमों, मैच अधिकारियों, प्रसारकों और अन्य हितधारकों की यात्रा और आवाजाही में कटौती करके बायो-बबल जोखिमों को कम करने के लिए लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह फरवरी को वनडे सीरीज होगी। नौ और 11 फरवरी को दूसरा और तीसरा मैच भी यहीं खेला जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर टी-20 सीरीज शुरू होगी। 18 और 20 फरवरी को सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच भी यहीं पर होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More