बेंगलुरु । अभिषेक सिंह (14 अंक), कप्तान फजल अतराचली (6 अंक) और राहुल सेठपाल (6 अंक) के उम्दा प्रदर्शन के बूते यू मुम्बा ने वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 71वें मैच में शनिवार को तेलुगू टाइटंस को 42-35 से हरा दिया।
सीजन की इस चौथी जीत के साथ मुम्बा 12 टीमों की अंक तालिका में तीन स्थान की छलांग के साथ छठे स्थान पहुंच गई है। टाइटंस की इस सीजन की यह नौवीं हार है। टाइटंस के लिए आदर्श टी. ने सुपर-10 पूरा किया लेकिन बाकी के रेडर उनका साथ नहीं दे सके।