Home » सोना 130 और चांदी 780 रुपये चमकी

सोना 130 और चांदी 780 रुपये चमकी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । वैश्विक स्तर पर पीली धातु के मुकाबले सफेद धातु के अधिक महंगा होने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 780 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1817.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 1819.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 1.07 प्रतिशत की उछाल लेकर 23.70 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी दिखा।

इस दौरान सोना 130 रुपये की मजबूत होकर 48057 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 120 रुपये बढ़कर 48044 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 780 रुपये की तेजी लेकर 63800 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 755 रुपये चढ़कर 64018 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More