Home » स्वच्छता अभियान टीम ने किया कचरों से भरा गार्डन की साफ – सफाई … स्वच्छता का दिया संदेश…भिलाई निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू का सम्मान भी किया

स्वच्छता अभियान टीम ने किया कचरों से भरा गार्डन की साफ – सफाई … स्वच्छता का दिया संदेश…भिलाई निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू का सम्मान भी किया

by Bhupendra Sahu

भिलाई। कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्वच्छता अभियान टीम का 195 सप्ताह पूरे जोश और उत्साह के साथ गार्डन में फैले डिस्पोजल, पनी, एवं अन्य प्रकार की गंदगी से भरा पडा कचरा तथा वृक्षों से गिरे हुए सूखे पत्तों के ढेर को एकत्रित किया गया इस महा अभियान में वार्ड वासी के अतिरिक्त नन्हें-नन्हें बच्चों के द्वारा स्वत: ही स्वच्छता टीम के साथ अपनी उपस्थिति देकर के अपनी गार्डन को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के दिशा में कार्य करते हुए नजर आए ।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड 12 के पार्षद गिरवर बंटी साहू सभापति भिलाई नगर निगम की उपस्थिति में उसके साथ स्वच्छता अभियान टीम पूरे समय साफ सफाई कर संदेश दिया गया कि प्रतेक जगह में अपनी उपस्थिति देकर के स्वच्छता को तवज्जो दिया जाना चाहिए इससे से हमारी आसपास स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित वातावरण के साथ पर्यावरण संतुलन व स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।


साथ-साथ ही गिरवर बंटी साहू सभापति का सम्मान किया गया …
विषेश रूप से उपस्थित समिति के प्रमुख अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्षदेव साहू, भुवन साहू, नवनीत हरदेल, रवि साहू, राजू ऊके, परसराम साहू, हेमंत कुमार, नेमचंद साहू, भेखूराम साहू,विशेषसर कुलदीप, पालेश्वर साहू,मनोज साहू, खिलेश साहू, वार्डवासी छोटे बच्चे एवं रिसाली तहसील के पदाधिकारीगण एवं सेक्टर 3,4 के पदाधिकारीगण एवं सेक्टर 2 के अध्यक्ष सेक्टर 6 के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More