Home » ग्राम बिरोदा में गुहा जयंती समारोह… शामिल हुए किसान नेता योगेश तिवारी… कहा- निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज है… पढ़े पूरी खबर

ग्राम बिरोदा में गुहा जयंती समारोह… शामिल हुए किसान नेता योगेश तिवारी… कहा- निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज है… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

बिरोदा। ग्राम बिरोदा में निषाद समाज के द्वारा गुहा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान राम व सीता माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज है ।

भक्त गुहा निषाद राज निषाद समाज का आदर्श और गौरव है, जिन्होंने भगवान श्री राम की वनवास के दौरान नदी पार कराकर मदद की है। निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है, जो समाज को सदैव मिलता रहेगा। समय के साथ निषाद समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में निषाद समाज के लोग हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरकार से उन्हें और अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है।

इस दौरान दाऊ राम यादव रामविलास साहु सेवाराम निषाद, लाला निषाद, दीनदयाल, नारायण, बिसाहू, दुर्गाराम, नारद, पुनीत, अरुण, उदय लाल साहू, बोधी राम साहू, रवि कुमार साहू, किशन लाल साहू, हरी राम निषाद, दीना राम साहू, योगराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More