Home » अर्जुन की फिल्म लेडी किलर में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री

अर्जुन की फिल्म लेडी किलर में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री

by Bhupendra Sahu

अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगे। वह फिल्म द लेडी किलर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी इस फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश चल रही थी, जो अब आखिरकार खत्म हो गई है। फिल्म में भूमि पेडनेकर को साइन कर दिया गया है। खुद भूमि ने फिल्म से जुड़कर खुशी जाहिर की है। वह फिल्म का हिस्सा बन बहुत खुश हैं। द लेडी किलर में भूमि की जोड़ी अर्जुन के साथ बनी है। अर्जुन पहले ही अपनी इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर कर चुके थे, लेकिन अब तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हुआ था। यह पहला मौका होगा, जब अर्जुन-भूमि की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे अजय बहल निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेष आर सिंह मिलकर बना रहे हैं।

भूमि ने कहा, नई और चुनौतीपूर्ण चीजें मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं। द लेडी किलर ने शुरुआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। मैं इसे लेकर नर्वस होने के साथ-साथ उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देता है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निर्माता भूषण सर, और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

निर्माता भूषण कुमार ने कहा, हम भूमि को द लेडी किलर की टीम में शामिल कर बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और पर्सनैलिटी के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा फिल्म में चार चांद लगाएगी। फिल्म में नई जोड़ी की केमिस्ट्री बेशक देखने लायक होगी। निर्देशक अजय बहल ने कहा, यह फिल्म भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरपूर है। इसके लिए हमें एक ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत थी, जो इस किरदार के लिए फिट हो, इसलिए भूमि को चुना गया।

भूमि फिल्म बधाई दो में अभिनेता राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन में नजर आएंगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी सुपरहिट फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में देखने को मिली थी। रक्षाबंधन की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है। फिल्म गोविंदा नाम मेरा भूमि के खाते से जुड़ी है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता विक्की कौशल के साथ बनी है। वह राजकुमार राव के साथ फिल्म भीड़ में भी काम कर रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More