Home » टाटा ग्रुप के शेयर ने कर दिया कंगाल, 5 दिन में एक लाख रुपये घटकर अब इतने रह गए

टाटा ग्रुप के शेयर ने कर दिया कंगाल, 5 दिन में एक लाख रुपये घटकर अब इतने रह गए

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कुछ दिन पहले तक टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टीटीएमएल के शेयर से निवेशकों को मालामाल हो रहे थे। अब हालात ये हैं कि इसके कोई खरीदार नहीं मिल रहे। पिछले 5 सत्रों से लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। इन 5 दिनों में टीटीएमएल का शेयर भाव 290.15 रुपये से 236.45 रुपये पर आ गया है।

यानी 11 जनवरी को किसी ने इस स्टॉक में अगर एक लाख रुपये लगाया होगा तो उसका एक लाख अब घटकर 82 हजार के करीब हो गया होगा। 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था। इससे पहले यह एक साल में 2830 फीसद का छप्पड़ फाड़ रिटर्न दे चुका था।

पिछले 23 दिसंबर से तो यह लगभग हर रोज अपर सर्किट मार रहा था। 23 दिसंबर को यह 154.10 रुपये पर बंद हुआ था और दो दिन पहले यानी 10 जनवरी को यह 290.15 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इसने निवेशकों को 188 फीसद रिटर्न दिया। अब पिछले तीन दिनों में यह 41.30 रुपये प्रति शेयर टूट चुका है। दरअसल टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने कहा कि वह समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया से संबंधित ब्याज को इच्टिी में बदलेगी। इससे सरकार की कंपनी में हिस्सेदारी करीब 9.5 प्रतिशत हो सकती है। टाटा टेलीसर्विसेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके आकलन के अनुसार ब्याज का शुद्ध रूप से मौजूदा मूल्य (एनपीवी) करीब 850 करोड़ रुपये है। यह अनुमान दूरसंचार विभाग की पुष्टि पर निर्भर है। ब्याज को इच्टिी यानी शेयर में बदलने से सरकार की कंपनी में हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत होगी। इसके बाद से ही उड़ान भर रहे इस स्टॉक में अब बिकवाली का दौर शुरू हो गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More