रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुई महिला की हत्या का राज खुल गया। 2 बच्चों की मां को उसके ही प्रेमी ने मारा था। दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से संबंध थे। इसी के चलते महिला उससे हमेशा पैसा मांगती थी।
फिर जब उसने आरोपी को बदनाम करने की धमकी दी तो प्रेमी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को पैरे में फेंक दिया। आरोपी ने महिला की गला काटकर हत्या की थी। मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।