Home » इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋ तिक रोशन

इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे ऋ तिक रोशन

by Bhupendra Sahu

शानदार डांस, अभिनय और अंदाज के कारण इंडस्ट्री में ऋ तिक रोशन एक हरफनमौला अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के कारण ही फैंस उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं। आज ऋ तिक का 48वां जन्मदिन है। इस मौके को भुनाने के लिए फैंस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ऋ तिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। ऋ तिक के 48वें जन्मदिन के महज कुछ घंटे पहले यह खबर जरूर उनके प्रशंसकों को निराश करेगी। एक सू्त्र ने कहा, ऋतिक इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कोरोना के मामलों में बहुत अधिक वृद्धि हुई है और राज्य में पहले से ही आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसलिए अभिनेता की जश्न मनाने की कोई योजना नहीं है।
खबरों की मानें तो ऋ तिक की पूरी बिल्डिंग ही क्वारंटाइन में है, क्योंकि उनके पड़ोसी साजिद नाडियाडवाला की फैमिली हाल में कोरोना पॉजिटिव हुई है। ऋ तिक भी उसी बिल्डिंग में रहते हैं, जहां साजिद का आवास है। कहा जा रहा है कि अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं रखेंगे। ऐसी चर्चा है कि परिवार के बीच में ही सादगी से वह अपना जन्मदिन मना सकते हैं। अभिनेता के अलावा ऋ तिक एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
इसी बीच बॉलीवुड गलियारों से यह भी खबर आ रही है कि ऋतिक अपने जन्मदिन के मौके पर कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं। इसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। एक सूत्र ने बताया, ऋ तिक इस घोषणा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वह कुछ दिनों से इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस आश्वासन के साथ घोषणा को बेहद गुप्त रखा है कि यह उनके प्रशंसकों के दिन को बेहतर बनाएगा।
ऋतिक पिछली बार एक्शन फिल्म वॉर में दिखे थे। इन दिनों वह फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन दिखाई दिए थे। ऋ तिक निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। वह अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीक्वल वॉर 2 में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म कृष 4 में भी देखा जाएगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More