Home » डी-मार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 23.6 प्रतिशत बढ़कर 552.53 करोड़ हुआ

डी-मार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 23.6 प्रतिशत बढ़कर 552.53 करोड़ हुआ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । डी-मार्ट खुदरा श्रृंखला का परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 23.62 प्रतिशत बढ़कर 552.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 446.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 22.22 प्रतिशत बढ़कर 9,217.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,542 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 21.72 प्रतिशत बढ़कर 8,493.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,977.88 करोड़ रुपये था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नेविल नोरोन्हा ने कहा, डी-मार्ट के स्टोरों की आमदनी तिमाही के दौरान 22 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, सकल मार्जिन में कुछ कमी आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More