रायपुर । प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार पूरे प्रदेश में शनिवार को 3455 नये कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं रायपुर जिले में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को रायपुर में एक हजार से अधिक मरीज मिले हैं वहीं 12 लोग ठीक हुए है तथा चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 46495 सेंपलों की जांच की गई। जिसमें 3455 लोंग संक्रमित पाए गए है। इस तरह प्रदेश का औषत पॉजिटिवीटी दर 7.43 प्रतिशत पहुंच गया है । वहीं राजधानी रायपुर में 6826 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 1024 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रायपुर में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत पहुँच गई है। आज पाए गए मरीजों को मिलकर रायपुर में कुल 2931 एक्टिव मरीज हैं। इसी प्रकार राजनांदगांव में 85,बालोद में 20,बेमेतरा में 08,कबीरधाम में 14,धमतरी में 30,बलौदाबाजार में 47,महासमुंद में 05,गरियाबंद में 04,बिलासपुर में 372,रायगढ़ 455,कोरबा 319,जांजगीर चांपा 177,मुंगेली 22,पेंड्रा में 04,सरगुजा में 65,कोरिया में 34,सूरजपुर 29,बलरामपुर में 11,जशपुर 189,बस्तर में 11,दंतेवाड़ा में 07, सुकमा में 20,कांकेर में 17 तथा बीजापुर में 14 मरीज मिले है।
इस तरह कुल पूरे प्रदेश में 3455 मरीजों की पहचान हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13066 हो गई है। आज 12 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है वहीं 57 लोग होमआईसोलेशन में रहकर ठीक हुए है।