मुंबई । आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे की बढ़त लेकर 74.34 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया चार पैसे टूटकर 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था।
शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे बढ़कर 74.41 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का न्यूनतम स्तर भी रहा। बिकवाली के बल पर यह 74.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर को छूने में कामयाब रहा। अंत में पिछले दिवस के 74.42 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 74.34 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।