Home » पदभार ग्रहण समारोह : सीएम बघेल ने कराया भिलाई चरोदा निगम में महापौर व सभापति का पदभार ग्रहण

पदभार ग्रहण समारोह : सीएम बघेल ने कराया भिलाई चरोदा निगम में महापौर व सभापति का पदभार ग्रहण

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में शनिवार को महापौर व सभापति का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। भिलाई चरोदा निगम में पहली बार सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी की और से निर्मल कोसरे ने महापौर व कृष्णा चंद्राकर ने सभापति का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं महापौर निर्मल कोसरे व सभापति कृष्णा चंद्राकर का पदभार ग्रहण कराया।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस का महापौर व सभापति चुना गया। भिलाई चरोदा में कांग्रेस पार्टी पिछले 20 वर्षों से सत्ता के लिए तरस रही थी। इस बार कांग्रेस पार्टी का सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भिलाई चरोदा निगम के 19 वार्डों में शानदार जीत दर्ज की। वही निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भिलाई चरोदा निगम के दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। यहां भारतीय जनता पार्टी के 15 पार्षद चुने गए। वहीं छह निर्दलीय पार्षद भी चुने गए। भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद चुने गए। वहीं सभापति निर्वाचित कृष्णा चंद्राकर वार्ड क्रमांक 37 से पार्षद है। बीते 3 जनवरी को भिलाई चरोदा निगम में प्रथम सम्मीलन का आयोजन किया गया था जिसमें महापौर व सभापति निर्वाचन हुआ। यहां कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को महापौर प्रत्याशी के रूप में उतारा और कृष्णा चंद्राकर को सभापति के तौर पर प्रोजेक्ट किया। भाजपा ने नंदनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बनाया तथा चंद्र प्रकाश पांडे को सभापति प्रत्याशी बनाया। महापौर सभापति निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने 24 वोट पाकर महापौर पद पर कब्जा किया। वहीं कृष्णा चंद्राकर को भी 24 वोट मिले। इस प्रकार भिलाई चरोदा निगम में भी कांग्रेस का महापौर व सभापति चुना गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More