भिलाई। निगम के महापौर व सभापति को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद नीरज पाल भिलाई निगम के पांचवें महापौर होंगे। वहीं गिरवर बंटी साहू सभापित बनेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की ओर से नीरज पाल ने महापौर के लिए नामांकन भरा।
वहीं सभापति के लिए गिरवर बंटी साहू ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि भिलाई निगम का महापौर नीरज पाल होंगे और सभापति गिरवर बंटी साहू बनेंगे।