Home » भिलाई निगम के पार्षदों ने ली शपथ… कौन होगा भिलाई का महापौर… तस्वीर कुछ देर में होगी साफ… देखे

भिलाई निगम के पार्षदों ने ली शपथ… कौन होगा भिलाई का महापौर… तस्वीर कुछ देर में होगी साफ… देखे

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10:00 बजे तय समय पर हुआ। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कलेक्टर भुरे ने पार्षदों को 7-7 की कतार में शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही भिलाई निगम में भी महापौर व सभापति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुछ घंटों बाद भिलाई निगम की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई के चुनाव के बाद यहां कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला हुआ है। कांग्रेस पार्टी के यहां 37 पार्षद से चुनकर आए हैं। वहीं चार निर्दलीयों ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है इससे कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की संख्या 41 हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या 24 है। पांच निर्दलीय और हैं जो अभी किसी के पाले में नहीं गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम भिलाई में कांग्रेस का महापौर व सभापति बनना तय है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More