नई दिल्ली । क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीन फॉर्मेट हैं- टेस्ट, एकदिवसीय मैच या वनडे और टी-20। ऐसे में क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट के आज 51 साल पूरे हो गए। जी हां, 5 जनवरी 1971 को पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला गया था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि क्रिकेट इतिहास का पहला इंटरनेशनल वनडे किन देशों के बीच और कहां और कैसे खेला गया?, चलिए आज हम आपको पहले इंटरनेशनल एकदिवसीय मैच से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे।
सबसे पहले आपको बता दें कि 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला इंटरनेशनल वनडे खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। आपको मालूम ही होगा कि वर्तमान में वनडे मैच 50-50 ओवरों का होता है, लेकिन पहले इंटरनेशनल वनडे मैच की खास बात यह रही कि यह मैच 40-40 ओवरों का हुआ था।
०००