Home » नए साल पर ड्रैगन को भारतीय सेना ने दिया कड़ा संदेश

नए साल पर ड्रैगन को भारतीय सेना ने दिया कड़ा संदेश

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । लद्दाख की गलवान घाटी में चीन को एक कड़ा संकेत देते हुए नए साल के मौके पर भारतीय सेना ने सीमा पर तिरंगा फहराया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें भारतीय सैनिकों को गलवान घाटी में बहादुरी से तिरंगा फहराते हुए देखा जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तिरंगे के साथ गर्व से खड़े भारतीय सैनिकों की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, नव वर्ष 2022 के अवसर पर गलवान घाटी में भारतीय सेना के बहादुर जवान।

चीन के सरकारी मीडिया ने हालांकि चीनी पीएलए द्वारा अपने देश का झंडा फहराए जाने की तस्वीरें जारी की थीं। कुछ दिन पहले, चीनी मीडिया ने गलवान घाटी में चीनी सेना, पीएलए सैनिकों का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देखा जा सकता है। जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हिंसक झड़प भी देखी गई थी। इसके बाद दोनों ही देशों के सैनिक अग्रिम स्थानों पर आमने-सामने की स्थिति में रहे। हालांकि गलवान घाटी अब एक विसैन्यीकृत क्षेत्र है और दोनों सेनाएं परस्पर सहमति के साथ विवादित स्थल से अलग हो गई हैं। मामले को सुलझाने के लिए सैन्य स्तर पर भी प्रयास किए गए और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने चीनी समकक्षों से मुलाकात की। गलवान घाटी में सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर भारत और चीन के बीच कई सैन्य कमांडर स्तर की बैठकें हुईं थीं।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More