Home » जमशेदपुर को हराकर जीत की राह पर लौटा चेन्नइयिन एफसी

जमशेदपुर को हराकर जीत की राह पर लौटा चेन्नइयिन एफसी

by Bhupendra Sahu

बामबोलिम । चेन्नइयिन एफसी ने रविवार की रात को यहां जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत की राह पकड़ी।

चेन्नई के लिये लुकास गिकीविच ने 31वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। जमशेदपुर इस हार से शीर्ष चार से बाहर हो गया है क्योंकि इससे पहले केरल ब्लास्टर्स ने एफसी गोवा के खिलाफ बराबर छूटे मैच में एक अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल कर लिया था।

जमशेदपुर की टीम अब छठे स्थान पर खिसक गयी है जबकि चेन्नई की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More