Home » बेटी राशा खुद चुनेंगी अपना करियर : रवीना टंडन

बेटी राशा खुद चुनेंगी अपना करियर : रवीना टंडन

by Bhupendra Sahu

रवीना टंडन को बॉलीवुड में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने ग्लैमर और अंदाज से अपनी खुद की अलग छवि बनाई है। शादी करने के बाद रवीना की सक्रियता फिल्मों में कम हो गई। रवीना के कुल चार बच्चे हैं और फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि उनके बच्चे कब बॉलीवुड में कदम रखेंगे। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सगी बेटी राशा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अहम बात कही है। रवीना ने कहा कि उनकी 16 वर्षीया बेटी राशा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी या नहीं, यह उनका खुद का फैसला होगा। उन्होंने आगे कहा कि करियर चुनने के लिए वह राशा को पूरी आजादी देती हैं। रवीना ने बताया, अपने करियर के बारे में फैसला करना पूरी तरह से उनका निर्णय होगा। मैंने हमेशा उन्हें आजादी दी है और अपने बच्चों को आजादी दूंगी।

रवीना ने कहा, मेरी पहली बेटियों के साथ-साथ मेरी बड़ी बेटी राशा और बेटे रणबीर वर्धन को अपना करियर चुनने के लिए पूरी आजादी है। बता दें कि कुल चार बच्चों में राशा और रणबीर ही रवीना के अपने बच्चे हैं। उन्होंने अपनी शादी से पहले 21 साल की उम्र में पूजा और छाया दोनों अन्य बेटियों को गोद लिया था। ये दोनों रवीना के कजिन की बेटियां हैं, जिनका निधन हो चुका है।

2004 में रवीना ने बिजनसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। इसके बाद राशा का जन्म 2005 में हुआ, जबकि बेटे रणबीर वर्धन 2008 में पैदा लिए थे। उनकी बेटी छाया एयरहोस्टेस हैं, जबकि पूजा एक इवेंट मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं। रवीना ने कहा कि वह अपने बच्चों को सही राह दिखाने के लिए गाइड करेंगी। उनका मानना है कि सही और गलत में निर्णय लेने में वह बच्चों की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर उनके बच्चे गलत करते हैं, तो उन्हें अपनी गलतियों से सीख मिलेगी। रवीना को कई मौकों पर अपनी बेटी राशा के साथ देखा गया है। मां-बेटी की केमिस्ट्री को फैंस भी पसंद करते हैं। वह अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं।

रवीना की पहली वेब सीरीज अरण्यक 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें उन्हें एक पुलिस वाले की भूमिका में देखा गया है। सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। रवीना के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 90 के दशक की सदाबहार अदाकारा रही हैं। मोहरा, दिलवाले, लाडला, जिद्दी, अंदाज अपना अपना, शूल, दमन और सत्ता जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More