Home » शेयर बाजार का बिगड़ा मूड, सेंसेक्स 57000 और निफ्टी 17000 के नीचे खुला

शेयर बाजार का बिगड़ा मूड, सेंसेक्स 57000 और निफ्टी 17000 के नीचे खुला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजर की शुरुआत साल के अंतिम सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 175.98 अंकों के नुकसान के साथ 56968 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 16937 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.57 अंक या 0.10 फीसदी चढ़ा।

शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 422.83 प्वांइट लुढ़ककर 56,701.48 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 128.40 अंक टूटकर 16,875.35 के स्तर पर था। इस दौरान निफ्टी टॉप लूजर में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, श्रीसीमेंट, एक्सिस बैंक जैसे स्टाक थे तो गिरावट के बीच सिप्ला, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक और दिविस लैब टॉप गेनर में थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More