Home » कबड्डी में सेवन सितारा क्रीड़ा मंडल बिरोदा का दबदबा कायम… टूनामेंटों में लगातार आ रहे पहले स्थान पर… राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से ले रहे ट्रेनिंग… जाने इस कबड्डी टीम के बारे में…

कबड्डी में सेवन सितारा क्रीड़ा मंडल बिरोदा का दबदबा कायम… टूनामेंटों में लगातार आ रहे पहले स्थान पर… राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से ले रहे ट्रेनिंग… जाने इस कबड्डी टीम के बारे में…

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम बिरोदा में सेवन सितारा क्रीड़ा मंडल बिरोदा की टीम का दबदबा कायम है। बेमेतरा और रायपुर जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी में सेवन सितारा क्रीड़ा मंडल बिरोदा की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं वैसे तो बिरोदा में कबड्डी का खेल बहुत ही पुराना है और यहां खेल कबड्डी प्रतियोगिता हर वर्ष निरंतर 26 जनवरी को किया जाता है यहां के खिलाडिय़ों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं सीनियर खिलाडिय़ों के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं इसी के चलते बिरोदा के युवा खिलाडिय़ों द्वारा बहुत ही शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है ।

प्रदर्शन की बात करें तो अभी हाल ही में हुए मैचों का विवरण इस प्रकार है- दिनांक 16.12.21 को सुकरी कला में सेमीफाइनल मैच में छोटे टेमरी को 38-13 से और फाइनल मैच में दारगाँव को 27-10 से हराया।
दिनांक 19.11.2021 ग्राम अकोला में संपन्न हुआ जिसमें सेमीफ ाइनल मैच में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम को 35-16 अंग से विजय प्राप्त किए उसके बाद फाइनल मैच में भिलाई जैसे मजबूत टीम को 23-17 अंक से पराजित किया।
दिनांक 5.12.2021 को ग्राम-लोलेशरा बेमेतरा में मैच हुआ जिसमें सेमीफाइनल में आर्मी क्लब बेमेतरा को 43-22 से हराया उसके बाद फाइनल मैच में भरदा दुर्ग को 31-25 से हराया।
दिनांक 12.12.2021 को साकरा निको में मैच हुआ जिसमें क्वार्टर फाइनल मैच में कोटा को 17-11 से, सेमीफाइनल मैच में रायपुर को 28-13 से और फाइनल में हिर्मी बलोदा बाजार को 14-12 से हराया।
दिनांक 15.12.2021 को कोटा में मैच हुआ जिसमें सेमीफाइनल में बेरला कला को 23-12 से और फाइनल मैच में कोटा को 9-4 से शिकस्त दी।
हाल ही में 19.12.2021 को ग्राम खैरखूंट सगनी में मैच हुआ जिसमें क्वार्टर फाइनल मैच में लावातरा को 22-10 से सेमीफाइनल मैच में कोटा को 15-07 से और फाइनल मैच में बेरला कला को 35-15 से हराया।

बिरोदा की टीम में जागेश्वर साहू, हेमंत साहू, हीरा साहू, जगमोहन साहू, विनय साहू, दीपक यादव, विश्वा यादव, देवा साहू, देवचरण साहू, बली निषाद और सूर्य निषाद है। वरिष्ठ खिलाड़ी में केशव कुमार साहू व चंद्र कुमार साहू, रमेश साहू, चुरावन साहू का भी योगदान हमेशा मिलता रहता है। इस टीम में हेमंत साहू और विनय साहू राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जो कि अच्छे और राउंडर में गिने जाते हैं। यह जानकारी सेवन सितारा क्रीड़ा मंडल बिरोदा के पूर्व सचिव व सिनियर खिलाड़ी राजकुमार निषाद के द्वारा दी गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More