कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय दिल्ली में है और वहां पर दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रहें हैं। कार्तिक ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनो एक जिम में दिखाई दे रहें हैं। उस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन लिखा, अर्जुन पाठक और मिमी सेनन। प्तशहजादा। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक और कृति दोनों एक जिम में पोज देते नजर आ रहीं हैं। उनकी इस फोटो से जाहिर होता है कि दोनों अपनी इस फिल्म के जिम में खूब पसीना बहा रहें हैं। इससे पहले भी कार्तिक ने सोशल मीडिया पर जिम की ही एक तस्वीर शेयर की थी। कार्तिक और कृति दोनों ही अपनी इस फिल्म के कड़ी मेहनत कर रहें हैं।
कृति और कार्तिक के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शहजादा को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। रोहित धवन को देसी बॉयज और ढिशूम जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। इस अपकमिंग फिल्म को भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल प्रोड्यूस कर रहें हैं। फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।