Home » कीमती धातुओं पर दबाव जारी

कीमती धातुओं पर दबाव जारी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर घरेलू बाजार लगातार बना हुआ है और आज भी सोना और चाँदी दोनों पर भारी दबाव दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत टूटकर 1769.30 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.16 प्रतिशत टूटकर 1767.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चाँदी 0.71 प्रतिशत उतरकर 21.77 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 75 रुपये की बढ़त के साथ 48147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 45 रुपये उठकर 47940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 69 रुपये गिरकर 60749 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनीी 61 रुपये गिरकर 61061 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More