Home » संपत्ति विवाद के कारन भाई ने सुपारी देकर हत्या करवाया,तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संपत्ति विवाद के कारन भाई ने सुपारी देकर हत्या करवाया,तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

रायपुर । उरला के मेटल पार्क इलाके से पुलिस को नाले में एक लाश मिली थी, जिसकी जांच पड़ताल करने पर पता चला की भाई ने ही भाई की हत्या करवाई है, उरला इलाके में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इलाके में कल मेटल रोड में विजय जायसवाल का शव मिला था। मामले में पुलिस ने विजय जायसवाल के भाई गोपाल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गोपाल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसने संपत्ति विवाद में हत्या की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 2 लोगों को सुपारी दी गई थी। मामले में पुलिस ने बुधराम बंजारे और ननका कुर्रे को भी गिरफ्तार किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More