Home » ओमिक्रॉन की दहशत में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58000 और निफ्टी 17300 के नीचे

ओमिक्रॉन की दहशत में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 58000 और निफ्टी 17300 के नीचे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत और इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच घरेलू शेयर बाजर आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 223.66 अंकों के नुकसान के साथ 58,059.76 के स्तर पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 17283 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 383.18अंक गिरकर 57,900.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 109 अंकों के नुकसान के साथ 17258 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में पावर ग्रिड, आईटीसी, सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और डॉक्टर रेड्डी जैसे स्टॉक थे तो टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक के शेयर थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More