Home » ईको लर्निंग सेंटर सैलानियों को कर रहा आकर्षित

ईको लर्निंग सेंटर सैलानियों को कर रहा आकर्षित

by Bhupendra Sahu

कांकेर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुधावा बांध क्षेत्र में 70 लाख रुपए की लागत से ईको लर्निंग सेंटर  विकसित किया गया है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है।  इसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 08 दिसम्बर को किया गया है और शुभारंभ के बाद पहली रविवार को ही यहां लगभग 150 से 200 पर्यटक पहुंचे तथा नौका विहार का आनंद लिया।

कांकेर

ईको लर्निंग सेंटर का संचालन स्थानीय वन प्रबंधन समिति द्वारा किया जा रहा है, यहां  06–06 सीटर के दो बोट के अलावा एक जे.टी.तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More