Home » लोमरोर की आतिशी पारी, राजस्थान की जीत की हैट्रिक

लोमरोर की आतिशी पारी, राजस्थान की जीत की हैट्रिक

by Bhupendra Sahu

रांची। शीर्ष क्रम के आतिशी बल्लेबाज महिपाल लोमरोर की नाबाद 85 रन की आतिशी पारी और उनकी समर्पित जोशी (नाबाद 53) के साथ पांचवें विकेट के लिए 109 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने रेलवे को शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप ई मैच में छह विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। रेलवे ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाये जबकि राजस्थान ने 45.1 ओवर में चार विकेट पर 237 रन बनाकर ग्रुप में खुद को शीर्ष पर पहुंचा दिया।

दूसरी तरफ रेलवे को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सर्विसेस एक विकेट से जीता : पुलकित नारंग की नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सर्विसेस ने गोवा को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। गोवा ने 40.1 ओवर में 154 रन बनाये जबकि सर्विसेस ने 44 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

हरियाणा 28 रन से जीता: कप्तान हिमांशु राणा की 94 रन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने झारखंड को ग्रुप सी मैच में 28 रन से हरा दिया। हरियाणा ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर बनाया। झारखंड की टीम इसके जवाब में 49.3 ओवर में 253 रन पर लुढ़क गयी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More