Home » 15 दिसंबर को टीकाकरण करने रिसाली निगम क्षेत्र में चलेगा महाअभियान…  बाजार से लेकर घरों तक पहुंचेगा निगम व स्वास्थ्य विभाग

15 दिसंबर को टीकाकरण करने रिसाली निगम क्षेत्र में चलेगा महाअभियान…  बाजार से लेकर घरों तक पहुंचेगा निगम व स्वास्थ्य विभाग

by Bhupendra Sahu
  • आयुक्त आशीष ने टिकाकरण से छुटे हुए लोगों को तलाशने बनाया कंट्रोल रूम

भिलाई। कोरोना की तीसरे लहर को रोकने और आमजनों के लिए सुरक्षा कवच तैयार करने 15 दिसंबर को टिकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार से ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी ऐसे लोगों को तलाश कर उन्हें टीका लगाए जो पहले डोज के बाद लापरवाह हो गए है।
इसी परिपेक्ष्य में आयुक्त आशीष देवांगन ने अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान समय में लक्ष्य से 30 प्रतिशत लोग टीका नही लगवाए है। ऐसे व्यक्तियों को तलाश करने युद्धस्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने सर्वे के अलावा साप्ताहिक बाजार, स्थाई बाजार समेत श्रम बाहुल्य क्षेत्र व पॉश कालोनी में घर-घर दस्तक देने निर्देश दिए है। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, नितिश अमन साहू, गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग के हरचरण अरोरा, संजय वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जगरनाथ कुशवाहा, बृजेन्द्र परिहार, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन को अभियान के लिए जिम्मेदारी दी है।

ठेले व गुमटी तक भी पहुंचेगी टीम
आयुक्त ने निर्देश दिए है कि सड़क किनारे और मुख्य बाजारों के प्रत्येक दुकान तक टीम अनिवार्य जाए। व्यापारी और दुकान पहुंचे ग्राहकों से पूछताछ करे। टीका नहीं लगने पर उन्हे अनिवार्य रूप से टीका लगवाए। आयुक्त ने बाजार हाट की शुरूआत शनिवार से रूआबांधा साप्ताहिक बाजार से करने निर्देश दिए।
कंट्रोल रूम में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी
अभियान में छुटे हुए 20 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए सूची को आधार बनाकर ट्रेस करने का कार्य किया जाएगा। कंट्रोल रूम में दर्जनभर से ज्यादा महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वही मैदानी स्तर पर कार्य करने नियमित व प्लेसमेंट पुरूष कर्मचारी को तैनात किया गया है। टीकाकरण अभियान में आजीविका मिशन के मैनेजर समेत स्वसहायता समूह की सद्स्य भी शामिल रहेंगी।
श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में शाम को भ्रमण
आमतौर पर टीकाकरण में श्रमिक वर्ग पिछड़ा हुआ है। यहां शतप्रतिशत टीकाकरण करने आयुक्त ने फोकस कर प्लान तैयार किया है। डोर टू डोर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। खासकर शाम 5 बजे के बाद इन क्षेत्रों में टिका लगाने टीम के सद्स्य श्रम बाहुल्य क्षेत्र पहुंचेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More