Home » विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें

by Bhupendra Sahu

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शाही शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। इन दोनों ने आज राजस्थान में शादी रचा ली है। अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की खबरों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया था। अब विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। दोनों शादी के जोड़े में खूब आकर्षक लग रहे हैं। विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना विक्की के गले में माला पहनाती हुई नजर आई हैं। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हमारे दिलों में प्यार और कृतज्ञता ही है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीर वायरल हो गई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों ने विक्की-कैटरीना को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर श्रॉफ, बनिता संधू, नीना गुप्ता, आलिया भट्ट, करीना कपूर और परणीति चोपड़ा ने भी विवाहित जोड़े को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। प्रियंका ने कैटरीना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। मेरे यार की शादी है। आप दोनों को बधाई। आप एक साथ परफेक्ट हो।

विक्की और कैटरीना ने राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की है। शादी के लिए इस होटल को किसी आलीशान महल की तरह सजाया गया था। शादी समारोह 7-12 दिसंबर तक होंगे। अभी इस कपल की शादी ही हुई है और शादी के बाद का फंक्शन भी चलेगा। शादी के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई इवेंट कंपनियां काम कर रही हैं। दिवाली को निर्देशक कबीर खान के घर पर दोनों की सगाई सेरेमनी संपन्न हुई थी।

जब विक्की और कैटरीना ने साथ में कोई फिल्म नहीं की, तो उनके बीच नजदीकियां कैसे बढ़ीं। दरअसल, उन्हें कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More