Home » सरकारी इस्पात उपक्रम परियोजना कार्य के दैनिक लक्ष्य तय करें : सिंह

सरकारी इस्पात उपक्रम परियोजना कार्य के दैनिक लक्ष्य तय करें : सिंह

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । केन्द्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने इस्पात क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों से परियोजना के समयानुसार क्रियान्वयन पर बल दिया है और इसके लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसकी कड़ी निगरानी करने की सलाह दी है। श्री सिंह ने एक बैठक में इस्पात इन उपक्रमों में 2021-22 के लिए 13,300 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विपरीत पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की प्रगति की समीक्षा की गई।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि श्री सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्टील सीपीएसई यानी सेल, एनएमडीसी, आरआईएनएल, केआईओसीएल एमओआईएल और मेकॉन के सीएमडी तथा इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बयान के मुताबिक श्री सिंह ने उपक्रमों से परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के अत्यधिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समयबद्ध परियोजना क्रियान्वयन के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी निगरानी करने की सलाह दी।

उन्होंने सीएमडी को यह सुनिश्चित करने के प्रयासों को दोगुना करने का निर्देश दिया कि वर्ष 2021-22 के परियोजना लक्ष्यों को हासिल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न न हो। बयान के मुताबिक इस्पात मंत्री ने केंद्रीय इस्पात उप्रकों के वित्त वर्ष 2021-22 में नवम्बर तक किए गए पूंजीगत व्यय की समीक्षा की। श्री सिंह ने सीएमडी को लक्ष्य प्राप्ति में कमी को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए दैनिक आधार पर योजना बनाने की सलाह दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More