Home » सीडीएस रावत समेत 13 सैन्यकर्मियों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मिले

सीडीएस रावत समेत 13 सैन्यकर्मियों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मिले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । तमिलनाडु में कनुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। बिपिन रावत के साथ-साथ इस हादसे में जान गंवाने वालीं उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्य कर्मियों कापार्थिव शरीर भी दिल्ली लाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। बुधवार को बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों का निधन तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पार्थिव शरीर को बिपिन रावत के घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

इस चौपर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक गुरसेवक सिंह, लांस नायक बीएस तेजा, नायक जितेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, हवालदार सतपाल राज, विंग ग्रुप कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास और प्रदीप ए की मौत हुई है।

चौपर हादसे में मारे गए 13 सैन्य कर्मियों में से अब तक केवल सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर और लांस नायक विवेक कुमार के शव की पहचान हुई है।

सीडीएस बिपिन रावत को आम नागरिक सीडीएस कारज मार्ग स्थित उनके आवास पस कल सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्रद्धांजलि दे सकते हैं। वहीं, सैन्य कर्मियों के लिए दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद, पार्थिव शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More