Home » बड़े काम आ सकते हैं स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल से जुड़े ये हैक्स

बड़े काम आ सकते हैं स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल से जुड़े ये हैक्स

by Bhupendra Sahu

स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल को मीठे संतरे के छिलके के अर्क से बनाया जाता है और यह कई गुणों से भरपूर होता है, इसलिए कई शारीरिक समस्याओं के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, आप चाहें तो बीमारियों के इलाज के अलावा घर की कई छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस एसेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल से जुड़े कुछ बेहतरीन हैक्स के बारे में जानते हैं।

घर से कीड़े-मकोड़े करें दूर
घर से कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाने में स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल आपकी काफी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इससे न सिर्फ घर से कीड़े-मकोड़े आसानी से दूर होते हैं बल्कि इसकी फ्रेश खुशबू भी चारों तरफ फैल जाती है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल को पानी से भरें, फिर इसमें स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसका छिड़काव घर के कोनों से लेकर चीजों पर करें।
मूड को करें बेहतर
स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल कई ऐसे गुणों से समृद्ध होता है, जो चिंता और तनाव जैसे मानसिक विकारों से राहत दिलाकर मूड को बेहतर करने में सहायक हैं। मूड को बेहतर करने के लिए स्वीट ऑरेंज ऑयल की कुछ बूंदें डिफ्यूजर में डालें और इसे चालू करके अपने पास रखें। हालांकि, अगर आपके पास डिफ्यूजर नहीं है तो आप एक रूई के टुकड़े पर थोड़ा सा स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल लगाकर उसे कुछ मिनट के लिए सूंघे।
घर की साफ-सफाई करना होगा आसान
स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होता है और इस कारण इसका इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए किया जा सकता है। सफाई के लिए एक स्प्रे बोतल को सफेद सिरके और पानी की बराबर मात्रा से भर लें, फिर इसमें स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। यह मिश्रण फर्श पर मौजूद चिकनाहट को हटा सकता है। इसके अलावा, आप इससे टाइल्स की गंदगी को भी साफ कर सकते हैं।
त्वचा की एलर्जी से पाएं राहत
अगर आपको त्वचा पर एलर्जी हो गई है तो आप इससे राहत पाने के लिए भी स्वीट ऑरेंज एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे गुण शामिल होते हैं, जो एलर्जी के कारण होने वाली सूजन और खुजली से राहत दिला सकते हैं। राहत के लिए एक कटोरी में एक चम्मच नारियल के तेल के साथ इसकी छह से सात बूंदें मिलाएं, फिर इस मिश्रण को एलर्जी से प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More