Home » तेजी के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स में गिरावट, रिलायंस का शेयर सबसे ज्यादा उछला

तेजी के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स में गिरावट, रिलायंस का शेयर सबसे ज्यादा उछला

by Bhupendra Sahu

मुंबई । निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों के बेचने के साथ गुरुवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सूचकांक 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्दी इसमें गिरावट आ गई। शुरुआती सौदों में यह 38.52 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,611.16 पर कारोबार कर रहा था। सुबह 11 बजे यह 69.78 अंक की गिरावट के साथ 58,579.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,452.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इसके बाद डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टीसीएस और टाइटन के शेयर घाटे में चल रहे थे। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत बढ़कर 58,649.68 पर और निफ्टी 293.05 अंक या 1.71 प्रतिशत चढ़कर 17,469.75 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, सियोल और हांगकांग मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो नुकसान में था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया। हाल के दिनों में इसमें काफी तेजी आई है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More