Home » भिलाई निगम 10 वार्डों के लिए भाजपा की एक और लिस्ट हुई जारी… वार्ड 33 संतोषी पारा से श्रीमती शैलजा राजू को मिला टिकट… 3 वार्डों पर अभी भी सस्पेंस…

भिलाई निगम 10 वार्डों के लिए भाजपा की एक और लिस्ट हुई जारी… वार्ड 33 संतोषी पारा से श्रीमती शैलजा राजू को मिला टिकट… 3 वार्डों पर अभी भी सस्पेंस…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम भिलाई चुनाव के लिए गुरुवार देर शाम अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इस बार भाजपा ने 10 वार्डों से प्रत्याशी फाइनल किए हैं। वही तीन वार्डों में सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 जुनवानी से राकेश धनगर, वार्ड 3 मॉडल टाउन से रमेश साहू दादर, वार्ड 7 राधिका नगर से रमेश श्रीवास्तव, वार्ड 18 कांट्रैक्टर कॉलोनी से उत्तम कुमार साव, वार्ड 33 संतोषी पारा से श्रीमती शैलजा राजू, वार्ड 52 सेक्टर 3 से कुलेश्वर साहू, वार्ड 57 सेक्टर 4 से प्रवीण विश्वाल, वार्ड 60 से सूर्यकांत देवांगन, वार्ड 64 सेक्टर 6 से उपासना साहू तथा वार्ड 65 सेक्टर 10 से रीता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 19 व वार्ड क्रमांक 63 के प्रत्याशियों के नाम विचार-विमर्श के लिए संभावित चयन समिति द्वारा लंबित रखा गया है

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More