भिलाई। कांग्रेस ने देर रात भिलाई नगर निगम के अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। हालांकि भाजपा ने भिलाई निगम के 70 में से 13 वार्डों पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यानी देर रात जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में 13 वार्डों के प्रत्याशी शामिल नहीं है। दोनों ही दलों ने अपने मौजूदा पार्षदों पर ज्यादा भरोसा जताया है।




इन वार्डों के प्रत्याशियों का फैसला नहीं
भाजपा ने भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से 57 वार्डों के प्रत्याशियों की ही सूची जारी है। 13 वार्डों के प्रत्याशियों का चयन फिलहाल नहीं हो सका है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखते हुए इन वार्डों में भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। ये 13 वार्ड हैं…वार्ड 1, 2, 3, 7, 18, 19, 33, 52, 57, 60, 63, 64 व 65