श्री साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर का लोकार्पण किया

समाज के लोग शिक्षा को अपनाकर और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने साहू समाज के पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री धनेंद्र साहू, श्री थानेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, श्री संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।