Home » डेजी शाह का आगामी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग इक बारी 29 नवंबर को होगा रिलीज

डेजी शाह का आगामी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग इक बारी 29 नवंबर को होगा रिलीज

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं खूबसूरत अभिनेत्री डेजी शाह जोकि अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं, उनका आगामी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग इक बारी का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर के साथ सॉन्ग की रिलीज डेट भी तय कर दी गई हैं। यह सॉन्ग 29 नवंबर 2021 को रिलीज होगा।साझा किया गया टीजर काफी शानदार है।

इस बात की जानकारी स्वयं अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का टीजर साझा करते हुए दी। उन्होंने टीजर साझा करते हुए लिखा कि, जहां प्यार हैं, वहां जीवन हैं। यह रहा इक बारी का टीजर पूरा सॉन्ग 29 नवंबर 2021 को रिलीज होगा।इस सॉन्ग को शाहजान मुजीब ने द्वारा गाया गया है। सॉन्ग का म्यूजिक संजीव चतुर्वेदी और अजय केसवानी द्वारा दिया गया है।आदिल शेख द्वारा कोरियोग्राफी की गई हैं।
बता दें कि,डेजी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू की थी।

वे सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में भी बैकग्राउंड डांसर थी। उन्हें पहला फिल्मी ब्रेक कन्नड़ इंडस्ट्री में मिला था। जिसके बाद उनका फिल्मी करियर चल पड़ा था। वे आखिरी बार फिल्म रेस 3 में अहम किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। वे जल्द ही एक अनटाइटल्ड वेब सीरीज में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More