Home » सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा: सलमान खान

सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा: सलमान खान

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि ‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा। हाल के समय में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। सलमान खान ने कहा कि ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सभी के सामने आया है। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब यह कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सलमान खान ऐसा नहीं मानते। सलमान खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। यह कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। ‘हम जाएंगे तो कोई और आएगा। अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।

एक्टर ने कहा कि मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोडऩे वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More