Home » दिब्यांगजनों के द्वारा रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया… आर.डी.कोरी ने कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के अच्छे कार्यों की प्रशंसा…

दिब्यांगजनों के द्वारा रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया… आर.डी.कोरी ने कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के अच्छे कार्यों की प्रशंसा…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा जनपद कार्यालय से मानस भवन दुर्ग तक दिब्यांगजनो के द्वारा रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया है।दिव्यांगजनो के द्वारा मतदाता रैली निकालने पर सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नि:शक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन (आयोग) के अध्यक्ष आर डी कोरी ने भी इस नेक कार्य में शामिल होकर खुशी जताते हुए दुर्ग जिला के बहुत ही लोकप्रिय जिलाधीश महोदय डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे साहब के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की है।

कार्यक्रम में उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा साहब, एसडीएम विनय पोयाय साहब, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डोनर सिंह ठाकुर साहब के साथ कर्मचारी, अधिकारी समेत भिलाई से लक्ष्मीकांत शिर्के, प्रमोद जैन और सैकड़ों दिब्यांगजन शामिल होकर चुनाव में सभी को मतदान करने की अपील की है। दिब्यांग में 40 प्रतिशत तक दिब्यांगता वाले सभी को व्हील चेयर देने की मांग दिब्यांगजनों ने आर डी कोरी से की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More