कोलकाता । न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत से सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद कहा कि भारत ने वाकई बढिय़ा खेला। तीसरे टी 20 के बाद सेंटनर ने कहा,उनकी टीम काफ़ी बेहतर थी।
आज ओस का भी कुछ अधिक प्रभाव दूसरी पारी में देखने को नहीं मिला, लेकिन भारत में आप इस बारे में कुछ भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते। केन विलियमसन एक बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से उनकी कमी खली। एक स्पिनर के रूप में आपको यहां पर परेशानी आ सकती है, लेकिन मैंने परिस्थितियों से तालमेल बिठाया और इस तरह की गेंदबाज़ी कर पाया।