Home » मुख्यमंत्री द्वारा दिए सौगात के लिए आभार रैली… मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री साहू कल रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे….

मुख्यमंत्री द्वारा दिए सौगात के लिए आभार रैली… मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री साहू कल रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे….

by Bhupendra Sahu
  • विकास में 15 वर्ष की बराबरी किया रिसाली ने

रिसाली। नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र का भ्रमण मंगलवार 23 नवम्बर को दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। वे इस बार कार में नहीं, बल्कि स्वयं बाइक चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों तक पहुचेंगे। उनकी रैली जोरातराई से सुबह 10 बजे आरंभ होगी। इस दौरान वे निगम क्षेत्र को दिए सौगात के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। उल्लेखनीय है तीन दिन पूर्व ही निगम क्षेत्र के नेवई पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 करोड़ 22 लाख का भूमिपूजन और 30 करोड़ 84 लाख का लोकार्पण किया है। तब मंच से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र के लिए स्लोगन तैयार किया है।

हमर रिसाली, नवा रिसाली, गढ़त रिसाली और बढ़त रिसाली। अब वे इसी थीम के साथ सुबह 10 बजे से जोरातराई से निकलेंगे और डुंडेरा, उतई मार्ग होते नेवई भाठा, नेवई, स्टेशन मरोदा, महौरी मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, रिसाली सेक्टर होते दशहरा मैदान रिसाली पहुचेंगे। यहां पर वे भ्रमण के दौरान देखे विकास कार्य पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री के बाइक रैली में महिला कांगे्रस, ब्लाक कांगे्रस, युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, जिला कांगे्रस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत समाजिक संगठनों के सद्स्य शामिल होंगे।
15 वर्ष की बराबरी 23 माह में
रिसाली नगर पालिक निगम का गठन महज दो वर्ष पूर्व हुआ है। इस दौरान निगम क्षेत्र में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्य की नींव रख पूर्ण कराया जा रहा है। लगभग 60 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण हो चुकी है। विकास की तुलना की जाए तो पिछले 15 वर्ष के लगभग है। 18 नवम्बर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो करोड़ राशि के अलावा अस्पताल व कॉलेज भवन बनाने की घोषण की है।
बैठक में दिए निर्देश
गृहमंत्री की बाइक रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र ने बैठक लेकर रैली के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने कांगे्रस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने कहा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रैली के माध्यम से वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More