Home » श्रीराम जन्मोत्सव समिति के धर्म जागरण पखवाड़ा का छठवां दिन… पर्चे बांटकर आमजनों को धर्मांतरण के विरूद्ध जागरूक करते हुए धर्म परिवर्तन न करने की अपील

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के धर्म जागरण पखवाड़ा का छठवां दिन… पर्चे बांटकर आमजनों को धर्मांतरण के विरूद्ध जागरूक करते हुए धर्म परिवर्तन न करने की अपील

by Bhupendra Sahu

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध चलाये जा रहे धर्म जागरण पखवाड़ा छठवें दिन पदयात्रा का आय़ोजन कुम्हारी एवं चरोदा प्रखण्ड में किया गया। पदयात्रा की शुरूआत कुम्हारी प्रखण्ड में सुबह 6 बजे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने पर्चे बांटकर आमजनों को धर्मांतरण के विरूद्ध जागरूक करते हुए धर्म परिवर्तन न करने की अपील की। सभी ने एक स्वर में धर्म परिवर्तन न करने की शपथ लेते हुए अपने आसपास के लोगों को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
पदयात्रा के दौरान समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि आज समाज पर धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के रूप में संकट मंडरा रहा है। यही समय है सर्वसमाज को एकजुट होकर सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने और लोगों को धर्म एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों से बचाने का। आइये हम सभी इस धर्म जागरण पखवाड़ा में शामिल हों और लोगों को किसी लालच में अपनी आस्था से भटकने न दें। उन्होंने सर्वसमाज से इस धर्म जागरण पखवाड़ा में शामिल होकर लोगों को आस्था और धर्म के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

पदयात्रा कांजी हाउस चौक से बाजार चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शिवमंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, वार्ड 9 शिव मंदिर, वार्ड 5 गायत्री मंदिर होते हुए दुर्गा प्रांगण पहुंची। इसी क्रम में संध्या पदयात्रा देवबलोदा से होते हुए जोन 1 शिव मंदिर होते हुए सांई मंदिर, हनुमान मंदिर, चरोदा बस स्टैण्ड, गौरा- गौरी चौक, काली मंदिर, पंचशील नगर होते हुए सत्यसांई बाबा मंदिर में इसका समापन हुआ। पदयात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, केके तिवारी, पियूष मिश्रा, ध्रुव पाण्डेय, दीनानाथ नैय्यर, अंजय पाण्डेय, सागर शुक्ला, गजेंद्र यादव, पवन कल्याण, एस. राजशेखर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

छावनी, वैशालीनगर एवं पश्चिम प्रखण्ड में होगी पदयात्रा
धर्म जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को छावनी उप प्रखण्ड, वैशालीनगर प्रखण्ड एवं पश्चिम प्रखण्ड में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत पदयात्रा की शुरूआत प्रात: 6 बजे छावनी शंकर नगर स्थित दुर्गा मंदिर से की जाएगी। जो मंगल बाजार, राधाकृष्ण मंदिर होते हुए राजीव नगर शिव मंदिर पहुंचेगी। इसी क्रम में संध्या 4 बजे वैशालीनगर प्रखण्ड में राम जानकी मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ होगी जो गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर, गोल मार्केट, बाबादीप सिंह नगर होते हुए बॉम्बे अटल आवास पहुंचेगी। वहीं संध्या 6 बजे पश्चिम प्रखण्ड के अंतर्गत पदयात्रा मनिकम्मा मंदिर से प्रारंभ होगी जो सेक्टर – 6 के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए एचएससीएल कालोनी पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More