Home » कोरोना के सक्रीय मरीजों में रिकार्ड गिरावट

कोरोना के सक्रीय मरीजों में रिकार्ड गिरावट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का असर उतार चढ़ाव के बीच लगातार कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,302 नए केस ही सामने आए हैं। वहीं इस दौरान संक्रमण की वजह से 267 लोगों की मौत दर्ज की गई। दूसरी ओर सबसे बड़ी राहत ये है कि देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना के सिर्फ 1,24,868 एक्टिव केस रह गए हैं, जो बीते 531 दिनों में सबसे कम हैं। ये मामले कुल संक्रमितों का महज 0.36 प्रतिशत हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले आए तो वहीं 267 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 11,787 लोग स्वस्थ भी हुए। एक दिन पहले शुक्रवार को 11,106 मामले सामने आए थे। वहीं देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी दर्ज की गई जो कि पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है। देश में अब तक कुल 4,65,349 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,40,707, कर्नाटक में 38,169, केरल में 37,051, तमिलनाडु में 36,349, दिल्ली में 25,095, उत्तर प्रदेश में 22,909 और पश्चिम बंगाल में 19,364 मौतें हुई हैं।

केरल में आधे से ज्यादा मामले
देश में कोरोना के आए कुल नए मामलों में से 5, 754 मामले अकेले केरल में दर्ज किये गये, जो पचास फीसदी से ज्यादा केस हैं। केरल में संक्रमण से इस दौरान 49 मरीजों ने दम भी तोड़ा है। वहीं सक्रिय मामले में 1,572 की कमी आने के बाद यह संख्या 61,348 रह गई है। वहीं राज्य में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 37,051 हो गई है।

तेजी से जारी है टीकाकरण अभियान
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 51,59,931 खुराकें दी हैं, जिससे खुराकों की कुल संख्या 1,15,79,69,274 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों को अबतक 129 करोड़ वैक्सीन की डोज मुफ्त दी गई हैं। इनमें से 21.65 करोड़ कोरोना वैक्सीन अब भी राज्यों के पास बची हुई हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More