Home » करण जौहर की रोमांटिक फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी

करण जौहर की रोमांटिक फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी

by Bhupendra Sahu

विक्की कौशल अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल में उन्होंने कैटरीना के साथ सगाई की है। इसी बीच उनकी नई फिल्मों का ऐलान भी जारी है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ऐलान किया था, जिसे करण जौहर बना रहे हैं। अब खबर है कि वह करण की एक और फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की फिल्ममेकर करण की एक रोमांटिक फिल्म में तृप्ति के साथ अभिनय करते दिखेंगे। करण की धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म के लिए विक्की के साथ हाथ मिलाया है। सूत्र ने बताया कि करण ने इस फिल्म के लिए अभिनेता को साइन कर लिया है। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि विक्की फिल्म में एक लवर बॉय की इमेज में होंगे।

लैला मजनू और बुलबुल में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकीं अभिनेत्री तृप्ति फीमेल लीड किरदार अदा करेंगी। यह प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। दर्शकों को एक फ्रेश जोड़ी के रूप में विक्की और तृप्ति पर्दे पर नजर आएंगे। ये दोनों अगले साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक आनंद तिवारी निभा रहे हैं। फिल्म को को-प्रोड्यूस भी वही करेंगे। आनंद ने इससे पहले लव पर स्चयर फुट जैसी रोमांटिक फिल्म का निर्देशन भी किया है। उन्हें वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। आनंद अभी माधुरी दीक्षित के साथ अपनी फिल्म के निर्माण में व्यस्त हैं।

यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाई जा रही है। वह अपने वर्तमान प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। उम्मीद है कि जल्द फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान की फिल्म काला में तृप्ति नजर आएंगी। इस फिल्म से बाबिल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स कर रही है। विक्की निर्देशक शशांक खैतान की फिल्म मिस्टर लेले में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म सैम बहादुर का हिस्सा हैं। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में वह मानुषी छिल्लर के साथ काम कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More